Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (14 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (14 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों को आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपका पूरा दिन उत्साह में व्यतीत होगा। वहीं आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।

वृष :- शनिदेव की कृपा से आज पुराने विवाद हल होने से आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे, वहीं कार्यक्षेत्र में अधिक श्रम से शारीरिक थकान रहेगी। आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।

मिथुन :- मिथुन राशि के व्यक्ति स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, वहीं आपकी कार्यशैली आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।

कर्क :- कर्क राशि के लोगों की व्यावसायिक समस्या का आज समाधान होगा, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

सिंह :- सिंह राशि के जातक जिनकी अभी तक नौकरी नहीं लगी है वे अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, मित्रों के असहयोग से निराश होंगे। इस राशि के जातकों के लिए विदेश भ्रमण हेतु शुभ योग बन रहे हैं, लंबे प्रवास के योग भी हैं।

कन्या :- शनिदेव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को आज व्यवसायिक यात्रा में लाभ होने के योग बन रहे हैं, धन लाभ के साथ ही आज करियर में सफलता के योग भी बन रहे हैं। वहीं किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है।

तुला :- तुला राशि के जातकों को आज शनिदेव की कृपा से किए गए कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा, आज आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ ही आय में वृद्धि भी हो सकती है।

वृश्चिक :- किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी, नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है। इसके साथ ही आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु :- शनिदेव की कृपा से आज धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, विरोधी कमजोर होंगे। इसके साथ ही आप परिजनों से वाद-विवाद करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।

मकर :- मकर राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपका पूरा दिन उत्साह में व्यतीत होगा। वहीं आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके चलते थकान महसूस करेंगे।

मीन :- मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज नरम रहेगा, लेने-देन में सावधानी रखें, धोखा खा सकते हैं। ऑफिस में आज ज्यादा काम होने की वजह से आप थकान महसूस करेंगे।

राशिफल – 14 अप्रैल 2018

error: Content is protected !!