Sunday, February 22, 2026
Homeस्वास्थ्यबिलासपुर: शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण...अव्यवस्था को सुधारने...

बिलासपुर: शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण…अव्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देश

बिलासपुर- विधायक शैलेश पाण्डेय आज अचानक निरीक्षण करने सिम्स पहुंचे और एमएस कार्यालय में बैठक के दौरान डीन एंव उपाधीक्षक को अव्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

बिलासपुर विधान सभा विजेता शैलेश पांडे के विधायक बनने के बाद से क्षेत्रीय नागरिकों को उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हुई है, यही वजह है कि सामान्य व्यक्ति भी उनसे संपर्क कर सीधे मोबाइल पर अपनी समस्या बयां करता है, इसी तरह कुछ दिनों पहले किसी ने फोन कर सिम्स में नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार तथा सिम्स में सही इलाज नही होने की शिकायत की, उपचार की व्यवस्था देखने आज दोपहर अचानक सिम्स का निरीक्षण करने सिम्स पहुंचे, जिन्होंने पहले अपात चिकित्सा का मुआयना किया, जहां मौजूद डाक्टरों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये, मरीजों से इलाज से संबन्धित जानकारी ली, बेतरतीब व्यवस्थाओं को देख प्रबन्ध को जमकर फटकार लगाते हुए नाराज़गी ज़ाहिर की, विधायक के आने की जानकारी मिलने के बाद डीन डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा पहुंचे, वही कार्यालय में कर्मचारी, डॉक्टर एवं जीवन दीप समीति अधिकारी से चर्चा की, इस दौरान विधायक शैलेष पांडे ने हर वर्ग के लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिया, जो सुविधाएं बढ़ानी है उसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के समक्ष प्रस्ताव रखने का आश्वाशन दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights