Advertisement
स्वास्थ्य

भयावह हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आये 68898 नए केस, अब तक 54 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने दम तोडा

भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब इस वैश्विक महामारी की रफ्तार डराने लगी है...

भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब इस वैश्विक महामारी की रफ्तार डराने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,898 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29,05,824 हो चूका है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 983 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालो का आंकड़ा बढ़कर 54,849 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के कुल 29,05,824 मामलों में से 6,92,028 एक्टिव केस हैं और 21,58,947 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पूर्वोत्तर में 1,09,302 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या-
सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2313 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 109302 हो गई है। जिसमें से 77661 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3304 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 31288 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 325 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1735 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 86053 है। जबकि, 63121 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2772 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 22708 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 221 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 190 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7850 हो गई है। जबकि, 5565 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 68 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2202 मरीजों का इलाज चल रहा है। 65 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 49 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4925 हो गई है, वहीं 3002 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1905 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 18 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3583 हो गई है। राज्य में 1921 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 215 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1648 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 116 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3066 हो गई है। वहीं 2093 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 968 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 126 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1661 हो गई है। जिसमें से 730 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 925 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 14 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 874 हो गई है। जबकि, 402 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 472 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 58 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1290 हो गई है। वहीं 827 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 460 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!