Advertisement
लाइफस्टाइल

बड़ी ख़बर: फेसबुक पासवर्ड डिटेल चुराने वाले इन 25 ऐप्स को गूगल ने किया बैन, अपने मोबाइल से तुंरत कर दें डिलीट…

गूगल प्ले स्टोर ने करीब 25 एंड्रॉइड ऐप्स को हटा दिया है। ये ऐप्स यूजर्स के फेसबुक लॉगइन डिटेल्स चुरा रहे थे। इसके बारे में साइबर सिक्युरिटी फर्म एविना (Evina) ने गूगल को अलर्ट किया, जिसके बाद गूगल ने प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया। ये ऐप एक मालवेयर के साथ आते थे, जो फेसबुक लॉगइन डिटेल्स की रिकॉर्ड रखता था। सिक्योरिटी के लिहाज से यह ऐप काफी खतरनाक पाए गए। इन 25 ऐप्स को करीब 2 मिलियन (20 लाख) बार डाउनलोड किया गया है। ऐसे में अगर आपने भी इन 25 ऐप्स में से किसी का भी इस्तेमाल किया है, तो सतर्क हो जाएं। आइए, हम आपको बताते हैं कौन-से हैं वो 25 ऐप्स-

इन 25 ऐप्स को किया गया बैन-

1. सुपर वॉलपेपर्स फ्लैशलाइट्स (Super Wallpapers Flashlight)। इसके 5 लाख डाउनलोड हैं।

2. पेडेनटेफ (Padenatef)। इसके 5 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।

3. वॉलपेपर लेवल (Wallpaper Level)। इसके 1 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।

4. कॉन्टुर लेवल वॉलपेपर (Contour level wallpaper)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

5. आईप्लेयर और आईवॉलपेपर (Iplayer & iwallpaper)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

6. वीडियोमेकर (Video maker)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

7. कलर वॉलपेपर्स (Color Wallpapers)। इसके भी एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

8. पेडोमीटर (Pedometer) के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड।

9. पावरफुल फ्लैशलाइट (Powerful Flashlight)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

10. सुपर ब्राइट फ्लैशलाइट (Super Bright Flashlight)।

11. सुपर फ्लैशलाइट (Super Flashlight) के भी 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

12. सॉलिटायर गेम (Solitaire game) के भी 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

13. एक्युरेट स्कैनिंग ऑफ क्यूआर कोड (Accurate scanning of QR code) के 50 हजार से ज्यादा डाउनलोड हैं।

14. क्लासिक कार्ड गेम (Classic card game) के 50 हजार डाउनलोड हैं।

15. जंक फाइल क्लीनिंग (Junk file cleaning) के 50 हजार डाउनलोड हैं।

16. सिंथेटिक जेड (Synthetic Z) के 50 हजार डाउनलोड हैं।

17. फाइल मैनेजर (File Manager) के 50 हजार डाउनलोड।

18. कम्पोजिट जेड (Composite Z) के भी 50 हजार डाउनलोड हैं।

19. स्क्रीनशॉट कैप्चर (Screenshot capture) के 10 हजार डाउनलोड हैं।

20. डेली होरोस्कोप वॉल पेपर्स (Daily Horoscope Wallpapers) के करीब 10 हजार डाउनलोड हैं।

21. वॉक्सिया रीडर (Wuxia Reader) के करीब 10 हजार डाउनलोड हैं।

22. प्लस वेदर (Plus Weather) के भी करीब 10 हजार डाउनलोड हैं।

23. एनाइम लाइव वॉलपेपर (Anime Live Wallpaper) के करीब 100 डाउनलोड हैं।

24. आई हेल्थ स्टेप काउंटर (iHealth step counter) के डाउनलोड के बारे में जानकारी नहीं है।

25. कॉम.टाइप.फिक्शन (Com type fiction)

error: Content is protected !!