Advertisement
दुनियादेश

कोरोना वायरस (COVID-19): अमेरिका में 24 घंटे में 1303 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार…जानेें दुनिया में कितनी की जान

दुनिया कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 11 हजार से ज्यादा हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में लगभग 5,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक विश्व में लगभग दो लाख लोग वायरस की चपेट में आकर मर चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार संगठन द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में संक्रमण के 85,530 नए मामले सामने आए हैं और 4,982 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में अब तक 28 लाख 78 हजार 196 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से एक लाख 98 हजार 668 लोगों की मौत हो गई है।

दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 56 हजार को पार कर गई है और 10 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 1303 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में आज सुबह आठ बजे तक मृतकों की संख्या 56,797 हो गई है और 10,10,356 लोग संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं, 6362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 886 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 8000 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 3000 से ज्यादा और दिल्ली में 3000 के करीब मामलों की पुष्टि हो गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2100 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 2000 मामले सामने आ गए हैं।

error: Content is protected !!