Advertisement
देशस्वास्थ्य

कोरोना वाइरस: भारत में लगातार दूसरे दिन 2000 से ज्यादा मामले आए, संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के करीब पहुंचा…

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 39242 पर पहुंच गया है। पहली बार लगातार दूसरे दिन भी 2000 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 11000 लोग सिर्फ महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में संक्रमित हैं।शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच 24 घंटे में देश में संक्रमण के 2293 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, शनिवार से रविवार तक भी देश में करीब इतने ही मामले फिर रिकॉर्ड हुए हैं। शनिवार सुबह तक देश में पीड़ितों की संख्या 37 हजार 300 से कुछ ही ज्यादा थी। लेकिन रविवार सुबह तक यह 39 हजार 699 तक पहुंच गई। इसी के साथ देश में मृतकों की संख्या भी 1300 के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े देश में कोरोनावायरस का डेटा जुटा रही वेबसाइट Covid19india.org के तहत हैं।

मुंबई-अहमदाबाद में हालात खराब

महाराष्ट्र के मुंबई में संक्रमितों की संख्या 7812 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 751 नए मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद में 1 मई को 267 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 3293 पर पहुंच गया है।
गुजरात के हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में अभी तक 4721 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3293 सिर्फ अहमदाबाद में हैं। राजस्थान में आज 106 संक्रमित मिले हैं। इनमें से जोधपुर में 60 मामले आए हैं। जिसके बाद जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 605हो गई हैं। जबकि प्रदेश में अभी तक 2772 लोग महामारी की चपेट में आ गए हैं।

error: Content is protected !!