Advertisement
दुनियादेश

कोरोना वाइरस: दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या 81 लाख के पार, 4 लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत…

पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है। कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 81 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सवा चार लाख से ज्यादा लोगों की इस बीमारी मौत हुई है।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 81 लाख 08 हजार 666 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 38 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 41 लाख 96 हजार 614 लोग ठीक हो गए हैं।

कोविड 19 ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है। यहां करीब 22 लाख लोग अबतक इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। एक लाख से ज्यादा यहां मौतें हो चुकी हैं। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

बतादें कि दुनिया के करीब 62% कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 50 लाख से अधिक है।

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

अमेरिका: केस- 2,182,949, मौतें- 118,283
ब्राजील: केस- 891,556, मौतें- 44,118
रूस: केस- 537,210, मौतें- 7,091
भारत: केस- 343,026, मौतें- 9,915
यूके: केस- 296,857, मौतें- 41,736
स्पेन: केस- 291,189, मौतें- 27,136
इटली: केस- 237,290, मौतें- 34,371
पेरू: केस- 232,992, मौतें- 6,860
इरान: केस- 189,876, मौतें- 8,950
जर्मनी: केस- 188,044, मौतें- 8,885

error: Content is protected !!