Advertisement
देशस्वास्थ्य

भारत: कोरोना 65,084 मामले: स्वास्थ्य मंत्री बोले- पुणे में तैयार पहली स्वदेशी कोरोना एंटीबॉडी टेस्टिंग किट, ऐसे मिलेगी मदद…

देश में कोरोना संक्रमण के कुल 65,084 मामले सामने आ चुके हैं। कोविड-19 से देश में अब तक 2153 मौतें दर्ज हुई है, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना के 20,351 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को बताया कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने पहली स्वदेशी कोरोना एंटीबॉडी टेस्टिंग किट तैयार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 10 राज्यों में पिछले 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं आया है। इनके अलावा 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में तो शुरू से अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में 4362 कोविड सेंटर हैं, जिनमें कम या बहुत कम लक्षण वाले 4 लाख 46 हजार 856 मरीजों को रखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक अलग-अलग राज्यों में 72 लाख एन95 मास्क और 36 लाख पीपीई किट भेजे जा चुके हैं।

राजस्थान में भी कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में आज 106 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इनमें से जयपुर में 23, कोटा में 17, उदयपुर में 30, अजमेर में 9, जोधपुर में 11, नागौर में 3, टोंक में 4, पाली-बांरा में 2-2, राजसमंद, सिरोही, बीकानेर, डूंगरपुर, और जालोर में 1-1 मरीज मिला। राज्य मे अब तक 3814 मामले सामने आ चुके है, जिनमे से 2176 रेकवर्ड तथा 107 की मौत हो गई है।

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 20228 3800 779
गुजरात 8195 2595 493
दिल्ली 6923 2069 73
तमिलनाडु 7204 1959 47
राजस्थान 3814 2176 107
मध्यप्रदेश 3614 1676 215
उत्तरप्रदेश 3373 1499 74
आंध्रप्रदेश 1980 925 45
पंजाब 1823 166 31
पश्चिम बंगाल 1939 372 171
तेलंगाना 1196 751 30
जम्मू-कश्मीर 861 383 9
कर्नाटक 848 422 31
हरियाणा 703 300 9
बिहार 673 354 6
केरल 513 489 4
ओडिशा 377 68 3
चंडीगढ़ 173 24 3
झारखंड 157 78 3
त्रिपुरा 135 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 49 0
असम 62 35 1
हिमाचल प्रदेश 55 35 3
लद्दाख 42 18 0
अंडमान-निकोबार 33 33 0
मेघालय 13 10 1
पुडुचेरी 10 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

बता दे, भारत देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों के 65,054 मामले आ चुके हैं। अब तक 2153 लोगो की मौत हो चुकी है और 20,351 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना वायरस से एक्टिव लोगो की संख्या 42,576 है।

error: Content is protected !!