Advertisement
छत्तीसगढ़नक्सलीपुलिस

छत्तीसगढ़ / पुलिस ने किया नक्सल कैंप तबाह, 2 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया

कवर्धा के जंगलों में हुई मुठभेड़, राजनांदगांव पुलिस भी इस ऑपरेशन में हुई शामिल 

फायरिंग के बाद पहाड़ों और जंगलों की आड़ लेकर भागे नक्सली, पीछे छोड़ गए साथी की लाश 

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से लगे जंगलों में पुलिस की टीम ने एक नक्सली कैंप तबाह कर दिया। अचानक पुलिस को आता देख नक्सलियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। रविवार की सुबह काफी देर तक यह फायरिंग चली। कुछ देर बाद तेज बारिश और घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। पुलिस ने यहां 2 लाख की इनामी महिला नक्सली बंडी उर्फ जुगनी को मार गिराया। मौके से बड़ी तादाद में नक्सल सामग्री भी बरामद की गई।

ऑपरेशन कामयाब करने वाले जवानों को मिलेगा इनाम

  1. जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास लगातार क्षेत्र के तरेगांव जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट का इनपुट पहुंच रहा था। रविवार को अधिकारियों ने एक्शन प्लान तैयार कर सर्चिंग की टीम बनाई। इसमें डीआरजी, पुलिस बल और सीएएफ के जवान शामिल थे। जवान सर्चिंग पर निकले दोपहर के वक्त अचानक पुलिस टीम का नक्सलियों से आमना सामना हो गया।
  2. घटना स्थल से पुलिस को 315 बोर की रायफल, पिट्‌ठू, नक्सल साहित्य समेत 58,500 रुपए नगद मिले। डीआईजी रतन लाल डांगी और एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कैंप में 20 से 22 की संख्या में नक्सली थे। मुठभेड़ में 4- 5 अन्य नक्सलियों को भी गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद भी सर्चिंग जारी है। इस कामयाबी पर टीम को 1 लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

error: Content is protected !!