Advertisement
अन्य

पता चल गया इस वजह से हवाई जहाज का रंग होता है सफ़ेद

बचपन में जब भी हवाई जहाज को देखते थे तो यही सोचते थे कि हम कब हवाई जहाज में उड़ेंगे, लेकिन आज हवाई जहाज का सफर करना बहुत आसान हो गया है। इसकी टिकट इतने सस्ते हो गए हैं कि आम व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर सकता है। हवाई जहाज की कई ऐसी विशेषताएं होती है जिनके कारण वह हवा में उड़ पाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हवाई जहाजों का रंग सफेद ही क्यों होता है। शायद ही आप में से किसी ने कभी कोई रंगीन हवाई जहाज देखा हो। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि जहाजों को व्हाइट कलर से ही क्यों पेंट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह।

1. हवाई जहाज का व्हाइट रंग हवाई जहाज को ठंडा रखता है क्योंकि व्हाइट रंग दूसरे रंगो की तुलना में कम गर्मी पैदा करता है।

2. व्हाइट रंग जहाज में आने वाली खराबी को आसनी से दिखा देता है जैसे तेल का रिसना।

3. व्हाइट रंग धुप की वजह से हल्का भी नहीं होता है।

4. व्हाइट रंग होने की वजह से जब कम्पनी प्लेन बेचती है तो उसका नाम बदलना आसान होता है।

5. व्हाइट रंग काफी हल्का होता है अन्य रंगो की तुलना में इसी वजह से प्लेन में सफ़ेद रंग किया जाता है।

6. एक वजह है भी है कि हवाई जहाज को पेंट करने में करीब 3 लाख से 1 करोड़ तक का खर्च आता है जिसे खर्च करना कंपनी के लिए बहुत मुश्किल होता है, इसलिए इसे व्हाइट रखा जाता है।

error: Content is protected !!