Advertisement
अन्य

बोनस तिहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने की शिरकत

बोनस तिहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने की शिरकत

                     मुंगेली…संजय जायसवाल

मुंगेली..नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित बोनस तिहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिरकत की और किसानों को बोनस एवं जिले को 203 करोड़  रुपयो के 62 विकासकार्यो की सौगात दिया..
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज मुंगेली प्रवास पर पहुंचे मुंगेली के करही गाँव मे स्थित ट्रांजिस्ट होस्टल के पास बनाये हेलीपेड में मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरा और जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बाहर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस पहुंचे जहां सर्किट हाउस के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया साथ ही नगर के विवेकानंद वार्ड में स्थित पूर्व सांसद एवं विधायक के स्मृति में बनाये गए निरंजन प्रसाद केशरवानी के मूर्ति का अनावरण ससथ ही बाल वाटिका का भी शुभारंभ किया यहां अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद निरंजन प्रसाद केशरवानी को याद करते हुए थोड़ा भावुक हो गए और उन्हें राजनीतिक जीवन का शेर बताते हुए उनके मार्गदर्शन में चल कर प्रदेश का समुचित विकास किये जाने की बाते कही।जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला नगर से होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम बोनस तिहार में शामिल हुए जहां उन्होंने कई विभागों के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को उपक्रम का वितरण किया साथ ही जिले 48 हजार 100 सौ किसानों को धान का बोनस 74 करोड़ 34 लाख रुपये के बोनस का बटन दबाकर वितरण किया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने खुमरी पहनाकर तथा नागर देकर स्वागत किया और सभी अतिथियों को भी खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया वही कार्यकर्ताओ और आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने किसानों को दिए जा रहे बोनस और करोड़ो रुपयो के विकासकार्यो की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया साथ ही आगे भी विभिन्न प्रकार मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी किया वही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने संबोधन से पहले मंच से हाँथ उठाकर हजारों की भीड़ को अभिवादन किया अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रदेश की सरकार को किसान हितैषी बताया उन्होंने कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुये कहाकि जो बरसों इस देश मे और प्रदेश में राज किये उन्हें कभी किसानों की चिंता नही हुई और आज जब हमारी सरकार किसानों का एक एक बीजा धान खरीद रही है और उन खरीदे गए धान का बोनस दे रहे है तो ये झंडे उठाकर विरोध कर रहे है उन्होंने चुटकी लेते हुए कहाकि जो कांग्रेसी बोनस का विरोध कर रहे है वो चाहे तो विरोध स्वरूप बोनस ना ले उन्होंने आगे बोलते हुए कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित देशों की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा है।

आज हमारे प्रधानमंत्री विदेश यात्रा में जाते है तो विदेश के बड़े बड़े लोग उनके अगुवायी में खड़े रहते है ऐसे प्रधानमंत्री के ऊपर देश के लोगो को गर्व होना चाहिए उन्होंने अपने उद्बोधन में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था स्टार ऑफ टुमॉरो की टीम का भी सम्मान किया और हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली अभियान चलाने के लिए उनको बधाई दिया साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य किये जाने पर अन्य संस्थाओं का भी जमकर तारीफ किया अपने कार्यक्रम हजारों लोगों की उपस्थिति से गदगद मुख्यमंत्री ने जिले के लोगो का भी आभार व्यक्त किया साथ ही उनका अभिवादन भी किया कार्यक्रम को  जिला के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर,सांसद लखनलाल साहू,संसदीय सचिव तोखन साहू,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी,जिला महामंत्री मोहन भोजवानी,पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुण खांडेकर,जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह बघेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,नगर अध्यक्ष सुनील पाठक,प्रद्युम्न तिवारी,राणा प्रताप सिंह,सहित जिले के कलेक्टर नीलम नामदेव एक्का और एसपी नीतू कमल सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ता और जिले के अधिकारी एवं आम जनता मौजूद रहे वही कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा कार्यसमिति के सदस्य गिरीश शुक्ला ने किया।

error: Content is protected !!