Advertisement
अन्य

ये है दुनिया कि सबसे महंगी मछली कीमत जानकर चौंक जाएंगे,लेकिन क्या आप जानते है कि मछलियों का कारोबार कैसे होता है

ये है दुनिया कि सबसे महंगी मछली कीमत जानकर चौंक जाएंगे,लेकिन क्या आप जानते है कि मछलियों का कारोबार कैसे होता है

और इनका सबसे बड़ा फिश मार्केट आखिर कहां पर है, नही न तो आइए आज हम आपको बताते है इसके बारे में। आपको बता दें कि, टोक्यो के सुकिजी में दुनिया का सबसे बड़ा फिश मार्केट है।

जापान के टोक्यो में मशहूर सुकीजी फिश मार्केट में हर साल की तरह मछलियों की नीलामी हुई। यहां सुशीजानमई रेस्टोरेंट चेन के ओनर ने सबसे महंगी मछली के लिए बोली लगाई।

212 किलो की पेसिफिक ब्लूफिन टूना के लिए सवा 4 करोड़ रुपए (632,000 डॉलर) की बोली लगी। यहां हर दिन 2000 मीट्रिक तन सीफूड मिलता है।

पहले यह मार्केट निहोनबशी नदी के किनारे हुआ करता था। यह मार्केट 1935 से चल रहा है और अब पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।

सुकीजी फिश मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा फिश और सीफूड मार्केट हैं, जहां हर साल ये ऑक्शन होता है। सुशीजानमई चेन के ओनर कियुशी किमुरा ने लगातार छठें साल मछली के लिए सबसे महंगी बोली लगाई।

उन्होंने सवा 4 करोड़ रुपए कीमत अदा कर 212 किलो की पेसिफिक ब्लूफिन टूना फिश खरीदी।

पिछले साल फिश ऑक्शन में सबसे महंगी मछली के लिए 82 लाख रुपए की बोली लगी थी। किमुरा ने तलवार के जैसे चाकू के साथ डार्क और सिल्वर रंग की फिश के पीछे खड़े होकर पोज भी दिया।

टोक्यो 2020 ओलिंपिक के चलते बीते साल नंवबर में इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था। टोक्यो सरकार 80 साल पुराने सुकीजी फिश मार्केट को गिन्जा शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट के टोक्यो बे पर शिफ्ट करना चाहती है।

error: Content is protected !!