Advertisement
अन्य

सबसे खतरनाक होता है इन राशियों वाले लोगों का गुस्सा, इनके सामने भी मत फटकना नहीं तो हो जाओगे ऐसे…

कहते हैं किसी की राशि के अनुसार उसके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा जा सकता है। इन राशियों में कई राज छिपे होते हैं। राशि की मदद से हम सामने वाले शख्स के क्रोधी प्रवृत्ति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं किन—किन राशिवाले लोगों की आक्रोशित होने की प्रवृत्ति कैसी होती है।

मेष राशि—

मेष राशि वाले बातों ही बातों में आक्रोशित हो जाते हैं। इसलिए अगर ​जब इन्हें कभी क्रोध आए तो अकेला छोड़ देना चाहिए।

वृष राशि—

जब इस राशि के लोगों को गुस्सा आए तो इनसे बात करने से कोई फायदा नहीं होता क्यों कि ये क्रोध में किसी की नहीं सुनते हैं।

मिथुन राशि—

मिथुन राशि वाले लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन जब गुस्सा आता है तो ये शांत हो जाते हैं और बावजूद इसके आप इन्हें गुस्सा दिला रहे हैं तो कुछ सुनने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि—

कर्क राशि वालों का गुस्सा कुछ ज्यादा ही खराब होता है। जब इस राशि के लोग गुस्से में होते हैं तो आपको भला—बुरा कहते हैं और आप को हर्ट करने की भी कोशिश करते हैं।

सिंह​ राशि—

सिंह राशि वाले किसी भी राशि वालों से ज्यादा गुस्सा करते हैं। और अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन अगर आप चुप रहें तो इनका गुस्सा जल्दी ही शांत हो जाता है।

कन्या राशि—

इस राशि के लोग छोटी—छोटी बातों को भी दिल पे ले लेते हैं। जब ये गुस्से में होते हैं तो इनकी आंखों से आंसू बहते हैं। इसलिए जब इस राशि के लोगों के आंखों में आंसू देखें तो इन्हें दुखी समझने की भूल ना कर बैठें।

तुला राशि—

इस राशि के लोग अपने गुस्से को शांत करना अच्छी तरह से जानते हैं। अगर कभी इन्हें गुस्सा आ भी जाए तो ये लोग जल्दी ही शांत हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि—

इस राशि के लोग अपना गुस्सा प्रकट नहीं करते हैं। अगर ये गुस्से में हैं और चुप हैं तो इन्हें अकेला छोड़ देना ही बेहतर होता है।

धनु राशि—

धनु राशि वाले लोगों से सावधान रहें क्यों कि जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अपने गुस्से को जल्दी शांत करने के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

मकर राशि—

मकर राशि वाले क्रोधित होने के बाद आपको माफ करने की गलती नहीं करते हैं। और अक्सर गुस्सा शांत होने के बाद ये सामने वाले से बोलना भी छोड़ देते हैं।

कुंभ राशि—

इस राशि के लोग अपनी भावनाओं को जल्दी व्यक्त नहीं करते हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये चुप हो जाते हैं। इसके बाद आप कैसा फील कर रहे हैं उसकी इन्हें परवाह नहीं होती है।

मीन राशि—

इस राशि के लोग गुस्से से हर्ट फील करते हैं बावजूद इसके वो गलती करने वाले को क्षमा कर देते हैं।

error: Content is protected !!