राशिफल 10 अक्टूबर 2020: सिंह राशिवालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मकर शत्रुओं पर भारी पड़ रहे, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
ग्रहों की स्थिति-पिछले दिनों की तरह ही ग्रह स्थिति है। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बैठे हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। वक्री गति से मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जाएगी। जनमानस के लिए शुभता चल रही है। अच्छा होगा सबके लिए। हम लोग धीरे-धीरे उबरेंगे।
राशिफल–
मेष– भाई-बहन-मित्रों, सकारात्मक उर्जा के सहयोग से कुछ भी करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेमपूर्वक सभी कामों को कर रहे हैं। प्रेम में सफलता है। व्यावसायिक सफलता भी आपकी चल रही है। हरी वस्तुओं का दान करें। अच्छा होगा।
वृषभ– वाणी अनियंत्रित न होने दें। निवेश से अभी बचें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम अच्छा चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी सुधर चुके हैं आप। कोई भी काली वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन– सकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। आपका कद बढ़ रहा है। सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक हर दृष्टिकोण से अच्छे चल रहे हैं आप। प्रेम और व्यावसाय भी आपका साथ दे रहा है। मां काली की वंदना करते रहें।
कर्क– बहुत ही सम्भलकर चलना होगा आपको। शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं है। आपका लग्नेश कमजोर स्थिति में है। बचाव पक्ष आपका कमजोर है। प्रेम की स्थिति में बिल्कुल उल्टी गति से चल रहा है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। बहुत बचकर पार करें। भगवान शिव का दर्शन करें। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह– आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। शुभ कार्यों में संलिप्त हैं आप। स्वास्थ्य, प्रेम बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छे चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या– राजकाज में हिस्सा ले रहे हैं। कोर्ट कचहरी में विजय हो रही है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रेम की स्थिति भी बड़ी अच्छी हो गई है। स्वास्थ्य आपका पूरा साथ दे रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला– भाग्यवश अच्छा ही हो रहा है। थोड़ा रुक-रुककर चल रहा है लेकिन अच्छा हो रहा है। प्रेम का भी पूरा साथ होगा। शारीरिक स्थिति में थोड़ा सा मध्यम है। ध्यान देना चाहिए आपको। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक– अभी थोड़ा जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलेगा। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
धनु– जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम थोड़ा अभी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। हरी वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर– शत्रुओं पर भारी पड़ रहे हैं। लेकिन थोड़ा डिस्टर्ब जरूर चल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यावसायिक सफलता मिलने का योग भी बनने लगा लगा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ– कुछ अच्छा होगा। बस मन से थोड़ा परेशान रहेंगे। काल्पनिक भय या भावनाओं में आकर थोड़ी दिक्कत आ रही है। आपस में और प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचना चाहिए। स्वास्थ्य और व्यापार आपका सही चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन– मां के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो रहा है। खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम के दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बहुत जल्द, बहुत अच्छा होने वाला दिख रहा है। वर्षों बाद यह स्थ्िाति बन रही है आपकी। पीली वस्तु पास रखें।