Advertisement
छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दादा, बेटे अभिषेक बहू एश्वर्या बने माता पिता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दादा बन गए हैं। शुक्रवार देर रात सांसद अभिषेक सिंह की पत्नी एश्वर्या ने अम्बेडकर अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस खबर से मुख्यमंत्री और उनका पूरा खुश है,हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

अम्बेडकर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा है कि परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है। नन्हे मेहमान का स्वागत है और ढेर सारा आशीर्वाद। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक सिंह एक बेटी के पिता बन गए हैं। मुख्यमंत्री सिंह ने इस बात की जानकारी भी दी कि बच्चा और मां दोनों सही सलामत है वहीं सांसद अभिषेक सिंह ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह और अपने बेटी की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि घर-आँगन में एक नई मुस्कान आई है, मधुर किलकारी के साथ एक नन्हीं परी आई है. ईश्वर के आशीर्वाद से लक्ष्मी के रूप में घर में बिटिया का आगमन हुआ है. एक बेटी का पिता बनने पर आज मन बहुत प्रसन्न है. अपनी बिटिया के लिए आप सभी से स्नेह-आशीष का अभिलाषी हूँघर-आँगन में एक नई मुस्कान आई है, मधुर किलकारी के साथ एक नन्हीं परी आई है. ईश्वर के आशीर्वाद से लक्ष्मी के रूप में घर में बिटिया का आगमन हुआ है. एक बेटी का पिता बनने पर आज मन बहुत प्रसन्न है. अपनी बिटिया के लिए आप सभी से स्नेह-आशीष का अभिलाषी हूँ. बतादें कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे सांसद अभिषेक सिंह की शादी एश्वर्य से जून 2011 में हुई थी। रमन सिंह पहले से नाना बन चुके हैं।

error: Content is protected !!