Advertisement
अन्यज्योतिष ज्ञानलाइफस्टाइल

दिन के हिसाब से इस रंग के कपडे पहनेे, सारे ग्रहों से जुडी परेशानी होगी दूर

जीवन में रंगों की एक अलग अहमियत है। रंग इंसान के अंदर उमंग, उत्साह, खुशी के साथ-साथ कई बार दुख, तनाव, गुस्सा भी लाते हैं। शास्त्रों में हर दिन के लिए रंग निहित किए गए हैं। रंगों से ग्रह पीड़ा भी खत्म की जा सकती है। आपका जो भी ग्रह कमजोर हो, उससे संबंधित कलर की ड्रेस आप पहनते हैं, तो ग्रह दोष दूर हो जाता है।

इसलिए किस दिन, कौन-सा रंग पहना जाए ये जानना महत्वपूर्ण हैं

सोमवार

सोमवार यानी सौम्य शीतल चंद्रमा का दिन। इसलिए इस दिन का रंग है सफेद, चमकीला या सिल्वर। इस दिन पीच, बेबी पिंक, क्रीम, आसमानी और हल्का पीला भी पहना जा सकता है, लेकिन सफेद पहनना सबसे शुभ होता है। दिन को खुशनुमा, शांतिपूर्ण और मनचाही सफलता के लिए सफेद ड्रेस पहनें।

मंगलवार

यह बजरंग बली का दिन है। उनकी मूर्तियों में भगवा रंग देखा जाता है, इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, जिसे अंग्रेजी में ऑरेंज कलर कहते हैं। इस दिन के ग्रह ‘मंगल के हिसाब से चैरी रेड या लाल के मिलते-जुलते शेड्स भी सौभाग्य लाते हैं। दुश्मन को हराना हो, तो इस दिन पराक्रम बढ़ाने के लिए लाल रंग जरूर पहनें। लाल ड्रेस पहनने से

बुधवार

तीसरा दिन होता है देवों के देव गणपति का, जिन्हें दूर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है, इसलिए इस दिन हरे रंग का महत्व है। बुध ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है। अत: जिन लोगों की वाणी में रुकावट हो या जिनकी आवाज कर्कश हो उनके लिए हल्का हरा रंग अच्छा रहेगा। साथ उग्र वाणी वालों को सफेद रंग पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार चंद्र बुध की माता है और बुध के दोषों का शमन करने के लिए चंद्र को तेजस्वी बनाना चाहिए। कहने का अर्थ है कि चंद्र से बुध दबता है।

गुरुवार

हफ्ते का चौथा दिन यानी गुरुवार। बृहस्पति देव और साईं बाबा का दिन। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला। गुरुवार को पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं। इस दिन पीले के सभी शेड ज्यादा प्रभावी होते हैं। इसे पहनने से दिन शुभ रहता है। गुरु बलवान होते हैं। जिनका गुरु कमजोर है, उन्हें पीली चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। गुरुवार को नए कपड़े पहनने का भी विधान है।

शुक्रवार

यह सर्वव्यापी जगतजननी देवी मां का दिन होता है, इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी रंग के सारे शेड्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड कपड़े पहने जा सकते हैं। लंबी धारी वाले, चैक्स और छोटी प्रिंट के कपड़े इस दिन पहनिए और सफलता हासिल कीजिए। इस दिन हमेशा साफ-सुथरे उजले कपड़े पहनना चाहिए। शुक्रवार को सफेद कपड़े भी पहने जा सकते हैं। सफेद रंग से भी शुक्रदेव खुश होते हैं।

शनिवार

शनि देवता को समर्पित इस दिन गहरा नीला रंग पहना जाता है। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिन के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे। आमतौर पर शनिवार को नौकरी और शादी की पहली बातचीत के लिए अच्छा दिन माना जाता है। शनि अगर अनुकूल हो तो स्थिरता देते हैं। अत: इस दिन नीले के सारे शेड आपको सफलता देंगे। शनि की विशेष कृपा के लिए काले रंग की ड्रेस भी उपयुक्त रहती है।

रविवार

सूर्य की उपासना के इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी (ऑरेंज) रंग का विशेष महत्व है। इस दिन नए कपड़े नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। खिले-खिले रंगों के पुराने परिधानों को रविवार के दिन पहनने से सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है।

error: Content is protected !!