Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़मरवाही विधायक अमित जोगी पर गुरुघासीदास जी के अपमान का आरोप 

मरवाही विधायक अमित जोगी पर गुरुघासीदास जी के अपमान का आरोप 

बिलासपुर । युवा जनता कांग्रेस जोगी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) डिकेश डहरिया ने दिया इस्तीफा पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी के पुत्र मरवाही विधायक अमित जोगी पर गुरुघासीदास जी के अपमान करने का आरोप और साथ ही सतनामियों का सम्मान नहीं करने का भी लगाया गंभीर आरोप । अगर पार्टी में रहना है तो  जय भीम नहीं , जय जोगी कहना पड़ेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए अजित जोगी और उनके परिवार पर भी फोन कर धमकाने का आरोप लगया साथ ही अपनी जान का खतरा भी बताया है। बेमेतरा जिला के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुरुघासीदास जी के जयंती समारोह में भीड़ कम होने के कारण अमित जोगी के बिना पूजा किये वापस लौट जाने से सतनामी समाज अपमानित महसूस कर रहा है।जोगी कांग्रेस पर अपने मूल सिद्धांतों से भटक जाने का भी आरोप लगया है और अपने पद से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के पास भेज दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights