Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरप्रदेश की 422 मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, बेटियां बढ़ा रही...

प्रदेश की 422 मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, बेटियां बढ़ा रही हैं परिवार का मान…अमर

बिलासपुर:- ताज़ाख़बर36गढ़:- नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आज मेधावी छात्राओं का किया सम्मान। दसवीं, बारहवीं और दक्षता प्राप्त खिलाड़ियों को श्री अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्पूर्ण प्रदेश से आयी 10वीं और 12वीं की 422 छात्राओं को सम्मानित किया गया वहीं आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत इकलौता ऐसा देश जिसे माता कहकर संबोधित किया जाता है। हमारा देश संस्कृति, प्राचीन इतिहास और मातृत्व शक्ति को प्रधानता देता है। जिस देश में मातृ शक्ति की प्रधानता हो वहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की आवश्यकता ही नहीं पड़नी चाहिये। आज हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। खेलकूद के साथ पढ़ाई में लड़कियां लड़कों से अव्वल हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि जब भी कोई रिजल्ट आता है तो लड़कियां लड़कों से बाजी मार लेती हैं। आज के दौर में लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं है। ऐसे में लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि माता-पिता को लड़कियां कभी वृद्धाश्रम छोड़ने नहीं जाती हैं। वे हमेशा माता-पिता की सेवा करती हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य लिंगानुपात के मामले में कई राज्यों से बेहतर है। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जिला संयोजक श्रीमती विभा गौरहा ने कहा कि बेटियों की सफलता बताती है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उनकी मेहनत प्रत्येक क्षेत्र में सामने आ रही है। हमारे राज्य की लड़कियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिये। इस अवसर पर सांसद लखनलाल साहू, महापौर किशोर राय, रजनीश सिंह उपस्थित रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights