Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरविश्व योग दिवस पर जिले के 10 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास, मंत्री...

विश्व योग दिवस पर जिले के 10 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास, मंत्री अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर। ताज़ाख़बर36गढ़:- विश्व योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इनडोर स्टेडियम में सुबह 7 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमे जिले भर के विभिन्न केंद्रों में करीब 10 लाख लोग योगाभ्यास करेंगे।

जिले के बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल रहेंगे। योग दिवस पर वृहद स्तर पर योगाभ्यास का प्रदर्शन ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक किया जाएगा। योग दिवस पर विभिन्न केंद्रों में मास्टर ट्रेनर की देखरेख में बड़ी संख्या में लोग योग अभ्यास करेंगे। सामान्य योगाभ्यास का आयोजन गाँव से जिलास्तर तक किया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जिला नोडल अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, सहायक नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक समाज कल्याण, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बिलासपुर एवं ग्राम पंचायतों में सचिव, शिक्षक, विकासखंड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर में आयुक्त नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर पालिक परिषदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान करेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि सांसद लखन लाल साहू, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, निगम सभापति अशोक विधानी रहेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights