Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमबुराड़ी कांड में बड़ा खुलासा, घर में 11 नहीं बल्कि 12 लोग...

बुराड़ी कांड में बड़ा खुलासा, घर में 11 नहीं बल्कि 12 लोग थे मौजूद, तलाश में जुटी पुलिस

ताज़ाख़बर36गढ़:- बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत का रहस्य मामला पुलिस के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। इसमें रोज नए खुलासे हो रहे हैं। घर से बरामद रजिस्टरों और नोटबुक से पुलिस को कई अहम बातें पता चली हैं। इस बिच अब खबर आई है कि, इस घर में 11 नहीं बल्कि 12 लोग थे। सूत्रों के मुताबिक घर में मौजूद 12 लोगों में से 11 की फांसी लगाने से मौत हुई थी। 12वीं सदस्य एक लड़की थी, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घर से बरामद रजिस्टर में उस लड़की के नाम का जिक्र आया है।

सूत्रों के मुताबिक वह लड़की ललित की पत्नी टीना की रिश्तेदार है। रजिस्टर के मुताबिक उस लड़की का परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। ललित ने उस लड़की को साथ में बड़ तपस्या करने की सलाह दी थी। शक है कि लड़की ललित के घर आकर पहले पूजा-पाठ में शामिल हुई थी। ललित ने डायरी में मिस्ट्री गर्ल का नाम लिखा है।

बता दे कि, दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए थे। इसमें से 10 के शव फंदे से लटके थे जबकि 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था। सभी की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा था लेकिन धीरे-धीरे पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लगते गए कि जिससे मामला अंधविश्वास से जुड़ा लगने लगा।

शुरुआती जांच में घर से बरामद रजिस्टर में चौंकाने वाली बातें सामने आनी शुरू हुईं। फिर 11 मौतों के पीछे घर की दीवार से बाहर निकले 11 पाइप और 11 खिड़कियों की बात सामने आई, जिसे देखने के लिए एक तरफ जहां लोगों की भीड़ जुटी। वहीं, पुलिस ने भी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश में जुटी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights