Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरइस बार टिकट नही बाँट पाएंगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

इस बार टिकट नही बाँट पाएंगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने कभी विकास नहीं किया, उन्हें कहां विकास दिखाई देगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैँ कौन होता हूं टिकट की घोषणा करने वाला। ये काम चयन समिति का है। राष्ट्रीय चयन समिति को यह अधिकार है। मेरा काम विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करना है। जो विधायक अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनका उत्साह बढ़ाना और उनकी सिफारिश करना मेरा काम है।

सीएम डॉ. सिंह गुरुवार को छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में विकास नहीं दिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौतरफा विकास हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की दर कांग्रेस शासनकाल में 3 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। सीएम ने बताया कि अटल विकास यात्रा प्रदेश की 65 विधानसभाओं में जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने 25वें स्थापना दिवस तक छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ होगा, खुशहाल छत्तीसगढ़ होगा, समृद्ध छत्तीसगढ़ होगा। नवा छत्तीसगढ़ योजना इन्हीं योजनाओं को पूर्ण करने का अभियान है। डा. सिंह ने बताया कि नवा छत्तीसगढ़ योजना विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी लोगों की सहभागिता होगी। उन्नत, स्मार्ट, खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाने सभी की योगदान होगा। नवा छत्तीसगढ़ असल में एक दृष्टि पत्र है, जिसमें अपने स्थापना के 25वें वर्ष में छत्तीसगढ़ कैसा होगा? इसकी कल्पना है। इसे साकार करने के लिए शासन-प्रशासन और जनता सभी एकजुट होकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीडीपी बढ़ाना, किसानों के लिए और बेहतर योजनाएं संचालित करना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना, हम सब का सपना है, इसे जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाना ही नवा छत्तीसगढ़ योजना है। उन्होंने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ में सरकार की कोशिश होगी कि राज्य का जीडीपी दोगुनी हो जाए, किसानों को उनकी फसलों की भरपूर कीमत मिले, युवा वर्ग के पास रोजगार उपलब्ध हो।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights