Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को भारत...

कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद

(ताज़ाख़बर36गढ़) एससी-एसटी एक्ट का विरोध अभी थमा भी नहीं है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामोंं को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिए आगामी 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘भारत बंद’ का समर्थन करें. यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा, जिससे आप लोगों को परेशानी न हो.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख लाख करोड़ रुपये की ‘लूट’ की है. उन्होंने कहा कि ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया ताकि सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए दबाव बनाया जा सके.

सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों से भी बात की है, सभी ने इसके समर्थन की बात की है. पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा कि ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से हमारी बात हुई है. ज्यादातर ने समर्थन किया है. तृणमूल कांग्रेस ने समर्थन की बात की है, लेकिन वह बंद में शामिल नहीं होगी. बसपा से अभी बात नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि मई, 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 210 फीसदी की बढ़ोतरी की. डीजल पर उत्पाद शुल्क 444 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है. गैस सिलेंडर को दोगुना कर दिया गया. सुरजेवाला ने कहा कि बुधवार को जेटली जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है.

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है. मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं. हिंसा का माहौल भी है, हर कोई परेशान है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights