Monday, February 2, 2026
Homeक्राइम19 ट्रक ड्राइवरों-क्लीनरों का मर्डर करने वाले खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह का एमपी...

19 ट्रक ड्राइवरों-क्लीनरों का मर्डर करने वाले खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह का एमपी में खुलासा, ऐसे करते थे हत्याएं

(ताज़ाख़बर36गढ़) ट्रक लुटेरों के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है, जो लूटने के दौरान हर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की हत्या कर देता था. ;येे सनसनीखेज खुलासा एमपी पुलिस ने शुक्रवार को किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को दावा किया कि उसने राजमार्ग पर ट्रक चालक एवं क्लीनर की हत्या करके लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने माल सहित ट्रक लूटने की 12 वारदातें कर 19 ट्रक चालक एवं क्लीनर की हत्या करना कबूली हैैं, जिनमें से 14 हत्याओं का खुलासा हो चुका है. बाकी पांच का खुलासा भी जल्द ही कर दिया जाएगा. ये लुटेरे लूटे गए ट्रक के पुर्जों को अलग-अलग करके बिहार में ठिकाने लगाते थे और माल को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में बेचते थे.

खास बात ये हैं कि ये मर्डर करने का बिलकुल अलग ढंग से अपनाया. वे ट्रक चालकों से मिलकर उनसे दोस्ती करके अपने एक साथी मालिक बताते हुए बुलाया जाता था और फिर पार्टी के बहाने चालक और क्लीनर को खाने-पीने के साथ नींद की गोली दे देते थे. इसके बाद ट्रक लूटकर रास्ते में उनकी हत्या कर देते थे और लाश को सुनसान जगह में ठिकाने लगा देते थे.

भोपाल जोन के आईजी जयदीप प्रसाद ने बताया, ” भोपाल पुलिस ने राजमार्ग पर 14 ट्रक चालक और क्लीनरों की हत्या करके 12 ट्रक मय माल लूटपाट करने की घटनाओं की जांच में सफलता पाई है. इस मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.” आईजी प्रसाद ने कहा कि जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जयकरण प्रजापति (30) एवं आदेश खामरा (50) प्रमुख सरगना हैं, जबकि तुकाराम बंजारा (48) सहअपराधी है.

14 मर्डर कबूले, 5 का खुलासा बाकी

प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने माल सहित ट्रक लूटने की 12 वारदातें कर 19 ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की हत्या करना कबूला है, जिनमें से 14 हत्याओं का खुलासा हो चुका है. बाकी पांच का खुलासा भी जल्द ही कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक ट्रक, सरिया, दवा, खाद्य पदार्थ एवं अन्य माल बरामद किया है.

ऐसे प्लान से हुए अरेस्ट

भोपाल जोन के आईजी प्रसाद ने बताया कि पिछले एक साल में ट्रकों में माल भरकर ले जाने एवं गायब हो जाने के साथ-साथ ट्रक चालक और क्लीनरों की हत्या की कई घटनाएं हुई. इसे देखते हुए भोपाल दक्षिण एसपी राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने लूटे गए ट्रकों के आवागमन के रास्ते पर लगे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली एवं इन आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया.

दो आरोपी भोपाल के पास के, एक महाराष्ट्र

सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रसाद ने बताया कि जयकरण भोपाल निवासी है, आदेश खामरा रायसेन जिले के मंडीदीप का रहने वाला है, जबकि तुकाराम महाराष्ट्र का निवासी है.

चार महीने में किए 11 मर्डर

आईजी प्रसाद ने कहा कि इन्होंने पिछले चार महीनों में भोपाल और इसके आसपास के इलाके मंडीदीप, मिसरोद एवं बिलखिरिया से गुजरने वाले राजमार्ग पर 10 घटनाओं में 11 ट्रक चालक एवं क्लीनर की हत्या कर लूटपाट की. इन सभी हत्याओं का खुलासा हो चुका है.वहीं, इन्होंने वर्ष 2010 से वर्ष 2014 तक होशंगाबाद, गुना एवं नागपुर से गुजरने वाले राजमार्ग पर चार घटनाओं में आठ ट्रक चालक क्लीनरों की हत्या कर लूटपाट की. इनमें से तीन हत्याओं का खुलासा हो चुका है, जबकि बाकी पांच का जल्द ही खुलासा करने का प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि आशंका है कि इन आरोपियों ने राजमार्ग पर ट्रक लूट एवं हत्याओं की और वारदातों को भी अंजाम दिया होगा.

मर्डर करने का ये है तरीका

आईजी प्रसाद ने इनके वारदात करने के तरीके के बारे में बताया कि जयकरण द्वारा ट्रक चालकों से मिलकर उनसे दोस्ती करके आदेश खामरा को मालिक बताते हुए बुलाया जाता था और फिर पार्टी के बहाने चालक एवं क्लीनर को खाने-पीने के साथ नींद की गोली दे देते थे. इसके बाद ट्रक लूटकर रास्ते में उनकी हत्या कर देते थे और लाश को सुनसान जगह में ठिकाने लगा देते थे. उन्होंने कहा कि बाद में ये आरोपी लूटे गए ट्रक के विभिन्न पुर्जों को अलग-अलग करके बिहार में ठिकाने लगा देते थे और माल को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं बिहार में बेच देते थे.

ट्रक के पार्ट्स बिहार में और माल एपी, महाराष्ट्र में बेचते थे
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में ये आरोपी लूटे गए ट्रक के विभिन्न पुर्जों को अलग-अलग करके बिहार में ठिकाने लगा देते थे और माल को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं बिहार में बेच देते थे.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights