Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमबड़ी खबर: बेवफा ब्वायफ्रेंड की बिरयानी बनाने के मामले यूएई पुलिस का...

बड़ी खबर: बेवफा ब्वायफ्रेंड की बिरयानी बनाने के मामले यूएई पुलिस का नया खुलासा…क्लिक कर जानिए क्या कहा…


सऊदी अरब के अल आइन शहर में एक्स ब्वायफ्रेंड को मारकर उसकी बिरयानी बनाकर वर्करों को खिलाने की घटना में स्थानीय पुलिस ने नया खुलासा किया। पुलिस ने कहा कि एक्स ब्वायफ्रेंड को मारने और उसके शरीर के टुकड़े करने की इस कहानी में मीडिया में आईं कुछ बातें महज अफवाह हैं, जो सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाकायदा स्पष्टिकरण जारी किया है।

गल्फ न्यूज वेबसाइट में अबु धाबी पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मोरक्कन मूल की महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्या की है। हालांकि यह बात सच नहीं है कि उसने उसके शरीर के टुकड़ों की बिरयानी बनाकर पाकिस्तानी वर्करों को खिलाया है। पुलिस का कहना है कि यह बात सबसे पहले सोशल मीडिया पर आई थी और यहीं से देखते ही देखते मीडिया में फैल गई।

अबु धाबी पुलिस ने वक्तव्य में लोगों से अपील की है कि इस मामले की छानबीन चल रही है और लोगों को ऐसी बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए, जो अधिकारिक हवाले से नहीं आ रही हों।

एक अन्य वेबसाइट न्यूयॉर्क डेलीन्यूज की खबर में कहा गया है कि महिला की मित्र ने पुलिस को बयान दिया है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने में उसने मदद की थी। इसी दौरान उसने फ्लैट में खून के धब्बे भी देख थे। उसने कहा कि इस हत्या में उसका हाथ नहीं है।

बता दें कि मोरक्को की इस महिला के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उसका ब्वायफ्रेंड 7 साल तक रिश्ते में रहने के बाद मोरक्को की ही किसी अन्य महिला से शादी करने वाला था। यह बात जब उस महिला को पता चली तो दोनों का ब्रेकअप हो गया। मगर महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने एक दिन ब्वायफ्रेंड को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने ब्वायफ्रेंड के अवशेष की बिरयानी बनाकर पास में काम कर रहे मजदूरों को खिला दी और बाकी बची चीजों को कुत्तों को खिला दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights