Thursday, February 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की हत्या की...धमकी देने के बाद भी...

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की हत्या की…धमकी देने के बाद भी चुनाव में हिस्सा लेने से थे नाराज…इतने दिनों तक घर में पड़ा रहा शव…


बीजापुर/ नक्सलियों ने बीजापुर में एक कांग्रेसी नेता समेत दो लोगों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पहले ही कांग्रेसी नेता को विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी थी। बता दें नक्सलियों ने इस बार प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फरमान जारी किया था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र इलाके की है। कांग्रेस नेता दीपक परसा को विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनने के चलते मौत का घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि दीपक खाना खाकर अपने घर पर आराम कर रहे थे। कुछ ही देर बाद कुछ हथियारबंद नक्सलियों ने घर के दरवाजे पर दस्तक दी और दीपक जैसे ही बाहर निकला, धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि ये घटना रविवार को ही हुई थी, लेकिन इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को मिली। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights