Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित की मौत की गुत्थी उलझी,...

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित की मौत की गुत्थी उलझी, ये 3 बातें कर रही हैं हत्या की ओर इशारा…

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। रोहित को उनके नौकर ने दूसरे कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया था। रोहित के नाक खून निकल रहा था बाद में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहित की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगा है कि मौत से पहले सुबह चार बजे वो अपनी भाभी को फोन करके ऐसा क्या बताना चाह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित ने सुबह चार बजे अपनी भाभी कुमकुम को फोन किया था लेकिन कुमकुम रोहित का फोन नहीं उठा सकी थी।

वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर रोहित ने सुबह फोन किया तो उनके घरवालों ने बाद में कॉल बैक क्यों नहीं किया। इसके अलावा रोहित के कमरे को लेकर भी कई सवाल भी उठने लगे हैं। आपको बता दें कि जिस कमरे में रोहित सोते हैं उसे छोड़कर वह दूसरे कमरे में सोए थे।

हालांकि, उनके परिवारवालों का कहना है कि पत्नी को दिक्कत ना हो इसके लिए वो दूसरे कमरे में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी के आवास में देर रात रोहित घर जरूर पहुंचे थे, लेकिन दोपहर तक उनके घर वाले उनके कमरे तक में नहीं गए।

दोपहर बाद जब रोहित कमरे से बाहर नहीं आए तो उनके केयरटेकर गोलू कमरे में गए। गोलू ने देखा कि रोहित शेखर के मुंह से खून आ रहा था।

गोलू ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी और वो आनन-फानन में रोहित को लेकर मैक्स अस्पताल आए. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights