Monday, February 2, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के 11 स्टेशनों के प्लेटफार्म...

बिलासपुर: यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के 11 स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तार…यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा का विशेष ध्यान…

बिलासपुर। मंडल प्रशासन द्वारा संरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विस्तार किया भी किया जा रहा है। यात्रियों को ट्रेनों में सुगम व सुरक्षित ढंग से चढ़ने-उतरने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष मंडल के सीआईसी सेक्शन के 11 स्टेशनों घुटकू, खोडरी, पेण्ड्ररोड, सिंगपुर, मुढरिया, नौरोजाबाद, कटोरा, सूरजपुर, करोंजी, बिश्रामपुर एवं अम्बिकापुर के प्लेटफार्म का विस्तार किया गया है।

इस कार्य के दौरान इन स्टेशनों के प्लेटफार्म को ऊंचा कर हाईलेबल प्लेटफार्म में बदला गया। साथ ही इसकी लंबाई बढ़ाई गई, जिससे 24 कोच आसानी से प्लेटफार्म में आ जाएं और यात्रियों को गाडियों में चढ़ने-उतरने में परेशानी ना हों। रेल प्रशासन आशा करता है कि इस सुविधा से यहां के यात्रियों को ट्रेनों में बेहतर व सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा प्राप्त होगी और वे लाभांवित होंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights