Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ / किन्नर की हत्या कर फेंकी लाश, आपसी रंजिश के चलते...

छत्तीसगढ़ / किन्नर की हत्या कर फेंकी लाश, आपसी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

दुर्ग जिले के राजीव नगर इलाके की घटना, एक हफ्ते पहले जेल से छूटा था मृत किन्नर 

पुलिस को शक, किसी साथी किन्नर ने ही की होगी पुराने विवाद के चलते हत्या 

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार की सुबह एक किन्नर की लाश मिली। शहर के राजीव नगर इलाके में यह लाश एक खाली प्लॉट पर मिली। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान पास के ही गया नगर में रहने वाले सोनू किन्नर के तौर पर हुई। लाश का गला रेता गया है। शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। मौत के बाद लाश को चादर में लपेटकर बोरी में डालकर यहां फेंक दिया गया। सुबह बोरी से बाहर लटकता हाथ लोगों को दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एडशिनल एसपी सिटी रोहित झा ने बताया कि मृतक करीब एक हफ्ते पहले ही मानव तस्करी के आरोप में जेल से रिहा हुआ था। इसका एक और साथी अब भी जेल में है। मृतक सोनू किन्नर के परिजनों के मुताबिक बीती रात करीब 10 बजे इसे किसी अन्य किन्नर का फोन आया था। सोनू मोबाइल घर छोड़कर पैदल ही बाहर निकला था। इसी बीच किसी ने उसकी हत्या की होगी। सोनू नाचने गाने का काम किया करता था। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य किन्नरों से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights