Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमअपराध / छत्तीसगढ़ के व्यापारी की पचमढ़ी में गोली मारकर हत्या, दुर्ग...

अपराध / छत्तीसगढ़ के व्यापारी की पचमढ़ी में गोली मारकर हत्या, दुर्ग के बिल्डर ने किया शूट

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में रहता था मृतक, लाखों की स्पोर्ट्स और क्रूज बाइके का था शौक 

राइडर क्लब के मेंबर्स के साथ निकले थे टूर पर तभी हुई घटना, दुर्ग के कारोबारी पर आरोप 

होशंगाबाद/पचमढ़ी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर के एक बड़े व्यापारी कपिल कक्कड़ की पचमढ़ी के एक रिसोर्ट में शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छत्तीसगढ़ के ही दुर्ग शहर के बिल्डर हनी सिंह पर है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह ने अपने गनमैन की पिस्टल से कपिल कक्कड़ को गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी हनी और उसके गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

हथियार और गनमैन लाने पर हुआ विवाद

  1. जानकारी के मुताबिक रायपुर के कपिल कक्कड़ अपने अन्य 20 बाइकर दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे। इतने में दुर्ग के कारोबारी हनी सिंह से उनका विवाद हो गया। दोनों के बीच इस बात पर बहस हुई कि हनी सिंह इस राइड में अपने गनमैन को साथ लेकर क्यों आया है। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि हनी और उसके गनमैन धरमपाल ने कपिल पर गोली चला दी।
  2. इसके बाद दोनों आरोपी होटल से भाग गए। पचमढ़ी पुलिस को अन्य राइडर्स ने सूचित किया। कुछ घंटों बाद घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पचमढ़ी के चंपक होटल में 27 से 29 सितंबर तक इस राइड का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ से अन्य कारोबारी भी इस राइड में शामिल होने अपनी महंगी विदेशी बाइक्स पर गए थे।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights