Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमवारदात / पत्नी को दुपट्‌टे से गला घोटकर मारा, बच्ची के बालात्कार...

वारदात / पत्नी को दुपट्‌टे से गला घोटकर मारा, बच्ची के बालात्कार से जुड़े विवाद के चलते की हत्या

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की घटना 

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक पति ने पत्नी से  झगड़े के दौरान उसकी जान ले ली। रविवार की देर रात इस घटना के बाद, सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेख युसूफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या करने बाद वह घर के बाहर बैठकर रो रहा था और जमा हो चुके मोहल्ले के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पास ही रहने वाली मृतका शबाना की रिश्तेदार ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई।

चाचा ने किया था भतीजी का रेप

  1. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात आरोपी ने पत्नी को पीटा। मृतका आस-पास के घरों में काम करके आजीविका चलाया करती थी। टीवी देखने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। शिकायकर्ता ने जानकारी दी कि आरोपी के भाई भाई सिंकदर ने आरोपी की बेटी का बलात्कार किया था। इस मामले में वह जेल में है।
  2. आए दिन पति-पत्नी के बीच इसी केस को लेकर झगड़ा हुआ करता था। आरोपी के भाई को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी इस बात से नाराज था कि पत्नी ने बेटी के बालात्कार का आरोप उसके भाई पर लगाया। जबकि पत्नी इस बात का विरोध करती थी। इससे पहले भी मोहल्ले के सामने झगड़कर आरोपी ने मृतका को घर से निकालने की कोशिश की। बहरहाल अब इस मामले में आरोपी पति जेल भेजा जा चुका है।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights