Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमछात्रा पर चाकू से हमला कर युवक ने लगाई फांसी, दूसरी घटना...

छात्रा पर चाकू से हमला कर युवक ने लगाई फांसी, दूसरी घटना में छात्र ने काटा हाथ की नस, दोनों की हालत नाजुक

कोरिया। जिले के सोनहत में एक छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला सोनहत थाना क्षेत्र के कटगोड़ी का है, जहां पहले तो युवक सुरेश राजवाड़े ने छात्रा पर हमला किया उसके बाद खुद जाकर फांसी पर झूल गया। वहीं एक अन्य मामले में एक छात्र ने अपने हाथ की नस काट ली है।

वहीं हमले में घायल छात्रा की स्थिति भी नाजुक है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा हाईस्कूल कटगोड़ी में 11वीं में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार छात्रा के भाई ने दो दिन पहले युवक सुरेश राजवाड़े की पिटाई की थी। जिसके बाद लड़के ने छात्रा पर चाकू से हमला किया था।

इसके अलावा स्कूल छात्र से जुड़ी एक और खबर आयी है जहां जिले से लगे जमगहना हाईस्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र संदीप साहू ने अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इस छात्र की भी हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार त्रैमासिक परीक्षा के दौरान नकल करते पाये जाने पर शिक्षक ने छात्र को फटकार लगाई थी। जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया।

बता दें कि एक ही समय में जिले से दो स्कूल छात्रों के इस कदम से स्कूलों में गहमा गहमी का वातावरण बन गया है। छात्र की आत्महत्या और एक छात्र के आत्महत्या के प्रयास ने स्कूल शिक्षा विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights