Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमफरार बिल्डर हरदीप खनूजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर...

फरार बिल्डर हरदीप खनूजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर आगामी आदेश तक रोक

रायपुर। धोखाधड़ी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे बिल्डर हरदीप खनूजा को उच्च न्यायालय से राहत मिली है। खनूजा पर आगामी आदेश तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। बता दें कि बिल्डर हरदीप खनूजा के खिलाफ उसके पार्टनर्स ने जमीन खरीद बिक्री के पैसे गबन करने का आरोप लगाया है।

जिसको लेकर उन्होंने तखतपुर थाने में 420 के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही खनूजा फरार चल रहा है। बता दें कि पुलिस ने खनूजा पर दस हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है

खनूजा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। ज्ञात हो कि खनूजा के देश छोड़कर भाग जाने के अंदेशे को लेकर पुलिस ने पिछले दिनों लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights