Monday, March 23, 2026
Homeक्राइममर्डर मिस्ट्री: 14 वर्षों में एक ही परिवार के 6 लोगों की...

मर्डर मिस्ट्री: 14 वर्षों में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बड़ी बहू निकली सीरियल किलर…तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी…

केरल में पिछले 14 वर्षों के दौरान एक ही परिवार के 6 लोगों की बिल्कुल मिलती जुलती परिस्थियों में मौत के मामले में शनिवार को 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इन गिरफ्तरियों के बाद पुलिस 6 लोगों की रहस्यमयी मौत का केस सुलझा लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में उसी परिवार की एक महिला भी शामिल है। जांच एजेंसी को इस महिला पर शक है कि इसी ने 2002 से 2016 के बीच सभी 6 लोगों के खाने में सायनाइड जहर मिलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 2002 से 2016 के बीच मर चुके सभी 6 लोगों के शव कब्र से खोदकर बाहर निकाला। इसके बाद दो महीने तक चली गहन जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 47 वर्षीय जॉली थॉमस नाम की महिला को गिरफ्तार किया। जॉली थॉमस इसी परिवार के सदस्य रॉय थॉमस की पत्नी है, जिनकी साल 2011 मौत हुई थी। कोझिकोड ग्रामीण के एसपी केजी साइमन ने कहा, ‘हमने जॉली थॉमस और उसके फ्रेंड एम मैथ्यू को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने ही ज्वेलरी का काम करने वाले प्राजू कुमार से पोटैशियम सायनाइड का इंतजाम किया था।’

कैसे हुई थी 6 लोगों की मौत

जॉली थॉमस की सास (मदर इन लॉ) अनम्मा थॉमस की मौत 2002 में हुई थी। उसके बाद उनके पति यानी जॉली थॉमस के ससुर टॉम थॉमस की मौत 2008 में हुई। जॉली थॉमस के पूर्व पति और अनम्मा-टॉम के बड़े बेटे रॉय थॉमस की मौत 2011 में हुई थी। रॉय के सगे मामा मैथ्यू की मृत्यु 2014 में हुई। साल 2016 में इसी परिवार की रिश्तेदार सिली और उसके एक साल के बच्चे की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई। इन सभी लोगों की मौत खाना खाने के बाद ही हुई। मरने वाले सभी 6 लोगों ने बेचैनी की शिकायत की थी।

इस तरह पुलिस ने शुरू की छानबीन

इन सभी मौतों के दौरान जॉली थॉमस उपस्थित थी। एक ही तरह से 6 लोगों की मौत और जॉली के हर दफा उपस्थित होने के कारण पुलिस को उस पर शक हुआ। जॉली थॉमस का संबंध अपने पति के अलावा एक और शख्स के साथ भी था। जिसने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। पुलिस को शक है कि जॉली और उसके प्रेमी ने प्रॉपर्टी हथियाने की लालच में इन सभी लोगों को मौत के घाट उतारा होगा। शायद इस रहस्य से कभी पर्दा नहीं उठ पाता अगर अनम्मा और टॉम के छोटे बेटे यानी रॉय थॉमस के भाई रोजी थॉमस ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई होती। रोजी थॉमस अमेरिका में रहते हैं।

जॉली थॉमस ने बना रखी थी झूठी पहचान

पुलिस ने उनकी शिकायत के बाद यह पता लगा लिया की जॉली ने शाजू सारिया नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली है। पुलिस के मुताबिक शाजू की पत्नी और बच्चे की मौत भी उन्हीं परिस्थितियों में हुई, जिन परिस्थितियों में अन्य 6 लोगों की हुई थी। पुलिस ने बताया कि जॉली पिछले 14 वर्षों से ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉल्जी कोझिकोड’ में असिस्टेंट प्रोफेसर होने की झूठी पहचान के साथ जी रही थी। जबकि उसकी क्वालीफिकेशन सिर्फ बी कॉम ग्रेजुएट की है। जॉली थॉमस, एम मैथ्यू और प्राजू कुमार को अभी सिर्फ 2016 में हुई दो मौतों में संलिप्पता के लिए गिरफ्तार किया गया है और बाकी मौतों में साक्ष्यों के साथ उनका हाथ होने की पुष्टि की जानी बाकी है। हालांकि, इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights