Thursday, February 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुठभेड़ में गोली लगने के बाद छिपकर इलाज करवा रही थी महिला...

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद छिपकर इलाज करवा रही थी महिला नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव: जिला पुलिस बल को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला पुलिस बल ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला नक्सली सुडियाल गांव में करवा रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला नक्सली को धर दबोचा। बता दें कि महिला नक्सली बुकमरका जंगल में हुए मुठभेड़ में घायल हो गई थी।

घायल महिला नक्सली को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस उसे मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे रानांदगांव रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है ​कि घायल महिला नक्सली बस्तर की माओवादी नेता है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को बुकमरका जंगल में सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान जवानों की गोली से एक महिला नक्सली घायल हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल से कुकर आईईडी, सोलर प्लेट, आठ नग पिट्ठू, बैटरी, इलेक्ट्रिक तार, बर्तन और दैनिक उपयोग के सामान बरामद की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights