Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं...कोरोना वायरस...

छत्तीसगढ़: प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं…कोरोना वायरस के बारे में हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर ले सकते हैं अपडेट…देखें नंबर….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने की खबर भ्रामक और अफवाह मात्र है। स्वास्थ्य विभाग मीडिया से विनम्र अपील करता है कि वे इस संबंध में पुष्ट खबर ही प्रकाशित-प्रसारित करें। विभाग आम लोगों से भी अपील करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 मार्च से रोज शाम को बुलेटिन जारी किया जाएगा। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 104 या राज्य सर्विलांस इकाई के फोन नंबर 07712235091 या 9713373165 पर फोन कर या ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights