Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: विदेश से आए मेहमानों के साथ पार्टी मनाकर बैठक में पहुंच...

छत्तीसगढ़: विदेश से आए मेहमानों के साथ पार्टी मनाकर बैठक में पहुंच गईं उप-महाधिवक्ता…एजी सतीशचंद्र वर्मा ने कलेक्टर व एसपी से की शिकायत…और 13 अधिवक्ता समेत खुद चले गए सेल्फ क्वैरैंटान में…

बिलासपुर। कोरोना वायरस से अन्य लोगों के साथ ही खुद को सुरक्षित रखने के लिए एजी, एडिशनल एजी, डिप्टी एजी समेत महाधिवक्ता कार्यालय के 14 लोग सेल्फ क्वैरेन्टाइशन में अपने घरों में कैद हो गए हैं। दरअसल, हुआ यूं कि हाईकोर्ट की उप-महाधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी विदेश से आए मेहमानों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौटीं और उसके बाद महाधिवक्ता कार्यालय में रखी गई एक बैठक में किसी को सूचना दिए बगैर शामिल हो गईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक बैठी रहीं। शाम को जब एडवोकेट जनरल को इसका पता चला तो उन्होंने कलेक्टर, एसपी से इसकी शिकायत की। प्रशासन ने सभी 14 अधिकारियों के घरों के सामने पर्ची चस्पा कर दी है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में उप-महाधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी मूलतः अम्बिकापुर की रहने वाली हैं। जानकारी मिली है कि बीते 22 मार्च को पहले लाकडाउन के दिन उन्होंने अम्बिकापुर के एक होटल में अपने एक रिश्तेदार के घर पर आयोजित विवाह समारोह में भाग लिया। इस समारोह में 200 से ज्यादा मेहमान थे, जिनमें से चार लोग विदेश से आए हुए थे। लॉकडाउन के दौरान समारोह रखने और धारा 144 लागू होने के बावजूद एकत्र होने की शिकायत मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने होटल जाकर बड़ी मशक्कत के बाद समारोह को रुकवाया। होटल के मालिक व दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया। वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और ब्लड सैंपल भी लिए। इस मामले में प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, क्योंकि समारोह में शामिल शेष लोगों के लिए उन्होंने कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए। बताया जाता है कि जिन लोगों के ब्लड सेंपल लिए गए, उनकी रिपोर्ट भी जल्दी आ गई, जिसे निगेटिव बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ मे सिर्फ एम्स रायपुर में कोरोना वायरस का टेस्ट इस समय हो रहा है, जो बहुत जल्दी नहीं मिलता। हालांकि अब बिलासपुर, रायपुर व प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौजूद दो निजी लैब भी इसके लिए अधिकृत की गई हैं।

रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद उप-महाधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी बिलासपुर के रिंग रोड दो पर स्थित अपने निवास आ गईं। अगले दिन मंगलवार को वे महाधिवक्ता कार्यालय पहुंचीं, जहां महाधिवक्ता बैठक ले रहे थे। बैठक में अतिरिक्त महाधिवक्ता आलोक बख्शी व विवेकरंजन तिवारी सहित पांच उप-महाधिवक्ता व सरकारी वकीलों सहित कुल 14 लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान हमीदा सिद्दीकी ने यह जानकारी नहीं दी कि वे विदेश से आये हुए मेहमानों के साथ रखी गई पार्टी में शामिल हुई हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा को मिली। उन्होंने रात में ही इस बात की जानकारी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी। वर्मा ने कहा कि इसके बाद बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने आपको सेल्फ क्वैरैन्टाइन कर लिया है। वे खुद अपने परिवार के साथ घर पर क्वैरैन्टाइन पर हैं। सिद्दीकी को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वैरेंटाइन पर रहने का निर्देश देते हुए उनके घर के बाहर पर्ची चिपका दी है। वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इस तरह से जानकारी छिपाना आपत्तिजनक है। कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने का प्रयास इससे विफल हो सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights