Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: वार्ड क्रमांक की पार्षद गायत्री साहू ने एक माह का मानदेय...

बिलासपुर: वार्ड क्रमांक की पार्षद गायत्री साहू ने एक माह का मानदेय और निधि से एक लाख रुपए किया दान…

बिलासपुर। कोरोना वायरस (covid-19) महामारी से निपटने के लिए नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 05 डॉ. खूबचंद बघेल नगर की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने हाथ बढ़ा दिया है। उन्होंने एक माह का मानदेय के साथ ही अपनी पार्षद निधि से एक लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे दिया है। उन्होंने एक माह का मानदेय भी दान कर दिया है। इस राशि से उन्होंने मास्क, सेनेटाइज़र खरीदने की अनुशंसा की है। यही नहीं, उन्होंने वार्ड के प्रत्येक घर से राहत कोष के लिए राशि एकत्रित करने का संकल्प लिया है।

श्रीमती साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी से पूरा विश्व प्रभावित है। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हमारे वार्ड में अधिकांश ग़रीब – मज़दूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। कोरोना वायरस जैसी भयावह महामारी यहां ना पहुंचे, उसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार व छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस आपदा को रोकने तथा प्रभावितों को सहयोग करने का काम ईमानदारी से कर रही हैं। हमारी भी ज़िम्मेदारी है कि सरकार को सहयोग करें और शासन के निर्देशों का पालन तथा आर्थिक रूप से भी यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights