Tuesday, March 3, 2026
Homeदेशकब मिलेगी करोना से मुक्ति? देश में 24 घंटे में 127 मौतें...

कब मिलेगी करोना से मुक्ति? देश में 24 घंटे में 127 मौतें और 3277 नए मरीज, जानें दिल्ली-मुंबई समेत टॉप 10 राज्यों का हाल…

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं रही है। लॉकडाउन के तीसरे चरण का पहला सप्ताह समाप्त होने को है, मगर कोरोना के मामलों में अभी कमी नहीं दिख रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3277 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 127 लोगों की मौत हुई है। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब साठ हजार यानी 62939 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 62939 केसों में 41472 एक्टिव केस हैं, वहीं 19358 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 20228 हो गई है। तो चलिए जानते हैं टॉप 10 राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति….

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 20228 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3800 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 779 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली: दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 6542 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 73 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2020 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3614 हो गई है, जिनमें से 215 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 1676 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुजरात: महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित दिख रहा है। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 7796 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 472 लोगों की मौत हो चुकी है और 2091 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 6535 हो गई है। यहां इस महामारी से 44 की मौत भी हो चुकी है और 1824 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 1930 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 887 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 44 की मौत भी हुई है।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 591 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 322 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 3373 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1499 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 3708 मामले सामने आ चुके हैं। 106 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 2026 लोग ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 1786 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 171 की मौत हो चुकी है। इनमें से 372 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights