Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास...

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया दुख…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे। सोनिया ने एक बयान में कहा, ”पासवान जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह कद्दावर व्यक्तित्व थे जो जीवन भर वंचित तबकों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के मकसद के लिए खड़े रहे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, ”मैं अपने एक साथी और संप्रग सरकार में एक सक्षम एवं कुशल मंत्री के तौर पर उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करती हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष ने पासवान की पत्नी, पुत्र चिराग, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर दुख प्रकट किया और रामविलास पासवान के योगदान को याद किया। रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता के निधन की सूचना साझा करते हुए ट्वीट किया, ”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। केंद्रीय मंत्री पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

राज्यपाल मिश्र ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ”केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, अपने सामाजिक और लोक कल्याण कार्यों के लिए वह सदैव याद किये जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. जोशी व मुख्यमंत्री गहलोत ने पासवान के निधन पर शोक जताते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि वंचित तबकों के उत्थान में पासवान के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights