Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीतिबिहार: विधानसभा चुनाव लड़ रही महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

बिहार: विधानसभा चुनाव लड़ रही महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन पहले किया था नामांकन…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में जबरदस्त सियासी उथलपुथल चल रही है। तमाम सियासी पार्टियां अपना अपना प्रचार करने में जोर शोर से लगी हुईं हैं। वहीं इस बीच बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां नक्सली भारती को पुलिस ने मोतीपुर के 18 साल पुराने घटना में अरेस्ट कर लिया है.

बता दें कि मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी से भारती देवी ने 3 दिन पहले ही अपना नामांकन दाखिल किया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारती देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दायर किया था. वहीं आज स्क्रूटनी के लिए उन्हें समाहरणालय बुलाया गया था. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि भारती पर मोतीपुर थाना का एक मामला लंबित है, जिसके बाद आज समाहरणालय से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है.

मौके पर भारती देवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह मामला 18 वर्ष पुराना है और पुलिस उन्हें आज अरेस्ट करने आई है जिससे यह साफ़ पता चल रहा है कि उन्हें किसी षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. वहीं बिहार पुलिस की तरफ से भारती देवी के बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights