Saturday, April 19, 2025
Homeबिलासपुरबिलासपुर: चकरभाटा के बिलासा बाई के एयरपोर्ट को मिला 3 सी लाइसेंस, शहर...

बिलासपुर: चकरभाटा के बिलासा बाई के एयरपोर्ट को मिला 3 सी लाइसेंस, शहर के विकास में आएगी तेजी- शैलेश…

बिलासपुर। भारत सरकार ने बिलासपुर को नए साल की शुरुआत में बड़ा उपहार दिया है। चकरभाठा एअरपोर्ट को एविएशन मंत्रालय भारत सरकार ने 3 सी व्हीएफआर लायसेंस अनुमति प्रदान कर दी है। इस बड़ी सफलता पर नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और जिला प्रशासन के लगातार मेहनत को भारत सरकार ने 3 सी लायसेंस देकर सम्मानित किया है। इसके बाद अब बिलासपुर के भारत के महानगरों और अन्य नगरों से जुड़ेगा जिससे विकास में और भी तेजी आएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर विधायक शैलेश पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिलासपुर स्थित चकरभाठा बिलासा दाई केवट हवाई अड्डा को 3 सी लायसेंस की अनुमति दे दी है। कुछ दिन पूर्व प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने चकरभाठा एअरपोर्ट के लिए 21 करोड़ रूपए का एलान किया। इसके बाद चकरभाठा एअरपोर्ट का तेजी से विकास किया गया। इसके लिए सरकार की ओर से हमने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलकर जल्द ही बिलासपुर में एयरपोर्ट शुरू करने की मांग की थी। इसके साथ समय-समय पर सरकार की टीम ने आकर निरीक्षण भी किया था। शैलेश पांडे ने कहा 3 सी लायसेंस हासिल होना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है। इसका सारा श्रेय बिलासपुर की जनता और एअरपोर्ट के विकास में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है। 3 सी लायसेंस मिलने में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की अहम भूमिका है। जल्द ही हमारा बिलासपुर महानगरों के साथ अन्य नगरों से मिलेगा और बिलासपुर के विकास में तेजी आएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!