Monday, March 23, 2026
Homeअन्यपत्नी ने पति से छिपकर बच्चों की पढ़ाई के लिए ख़रीदा स्मार्टफ़ोन,...

पत्नी ने पति से छिपकर बच्चों की पढ़ाई के लिए ख़रीदा स्मार्टफ़ोन, ग़ुस्साए पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर से एक अजीब ही घटना सामने आईं है, इस घटना से इलाक़े में सनसनी फैल गई है। एक पति ने अपनी हाई पत्नी की हत्या की साज़िश रच दीं वो भी महज़ छोटी सी बात पर। बताया जा रहा है की पत्नी ने पति को बिना पूछे स्मार्ट मोबाइल ख़रीद लिया जिसके बाद नाराज़ पति ने पत्नी की हत्या की साज़िश रच दीं। घटना राज्य के नरेंद्रपुर की है इस घटना से क्षेत्र के लोग स्वाभाविक रूप से सदमे में हैं। इस घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार, यह घटना दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के लस्करपुर प्याराबागन की है। शुक्रवार की रात पति जब बदमाशों के साथ मारपीट करने आया तो महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े चले आए। आरोप है कि पति और एक बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में पूरी घटना की जानकारी सुनकर इलाके के लोग दंग रह गए और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित के मुताबिक़ कोरोना में स्कूल बंद था, सभी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन उनके बच्चे शिक्षा से वंचित थे क्योंकि उनके पास घर में स्मार्टफोन नहीं था। वह लंबे समय से अपने पति से बच्चों के लिए स्मार्टफोन की भीख मांग रही थी। लेकिन उनके पति राजेश झा ने अपने बच्चे की शिक्षा की कोई जरूरत नहीं दिखाई। इसके बजाय, उसने स्पष्ट कर दिया कि वह स्मार्टफोन नहीं खरीदेगा।

जब पत्नी ने पति से छिपकर स्मार्टफ़ोन ख़रीदा लेकिन ज़्यादा दिन वह ये बात छिपा नहीं पाई। बहरहाल नाराज़ और ग़ुस्साए पति ने बीती रात पत्नी की हत्या की साज़िश रच दीं और दो लोगों को हत्या के लिए सुपारी भी दे डाली।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights