Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमबड़ी ख़बर: व्यापारी से मारपीट कर 50 लाख लूटकर भागे लुटेरे, पुलिस कर...

बड़ी ख़बर: व्यापारी से मारपीट कर 50 लाख लूटकर भागे लुटेरे, पुलिस कर रही है जांच…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूटपाट की घटना सामने आयी हैं। शहर के माना इलाके में व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार माना में आज देर रात लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोकर पहले मार पिट की फिर एक्टिवा गाडी में रखे 50 लाख रुपए को लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जो इस मामले की जांच में जुट गई है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोक लिया।

इस दौरान एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights