Monday, February 23, 2026
Homeबिलासपुरतमिलनाडु यादव महासभा की ओर से महापौर रामशरण यादव का चेन्नई में...

तमिलनाडु यादव महासभा की ओर से महापौर रामशरण यादव का चेन्नई में सम्मान…

बिलासपुर। तमिलनाडु यादव महासभा ने शनिवार को चेन्नई में देशभर के नगरीय निकायों के निर्वाचित यादव महापौरों, अध्यक्षों व तमिलनाडु के निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमिलनाडु यादव महासभा के प्रेसिडेंट डॉ. नैसी जे रामचंद्रन, जनरल सेक्रेटरी डॉ. एआर सेलवाराज थे।

कार्यक्रम में बिलासपुर मेयर रामशरण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तमिलनाडु यादव महासभा की ओर से बिलासपुर मेयर रामशरण यादव के अलावा भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास यादव, तिरुपति महापौर डॉ. एस श्रीरिसा यादव, गाडरवारा के उप महापौर भूपेंद्र सिंह यादव, चेन्नई के डिप्टी मेयर एम नागेश कुमार व त्रिची निगम की उप महापौर दिव्या का सम्मान किया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights