Monday, February 23, 2026
Homeदेशकेरल में मानसून ने दी दस्तक, तय समय से तीन दिन पहले...

केरल में मानसून ने दी दस्तक, तय समय से तीन दिन पहले मिली अच्छी खबर…जानें कब तक पूरे भारत में छाएगा बादल…

भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। बेसब्री से हो रहा मानसून का इंतजार अब पूरा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (29 मई) को केरल में दस्तक दे चुका है। इससे पहले खबर आई थी कि छह दिनों तक रुकने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका से होते हुए केरल की ओर बढ़ने लग गया था।

तीन दिन पहले केरल में मानसून की दस्तक
दरअसल, मानसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून थी, लेकिन मौसम विभाग ने इस बार मानसून को लेकर बताया था कि वो एक जून को नहीं बल्कि 27 मई को ही केरल में दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि यानी 1 जून से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है।

केरल में पहले से बारिश का दौर जारी
इधर, मानसून के आने से पहले ही केरल के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में अब मानसून आने के बाद भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव की वजह से 27 मई को केरल में मानसून के आने की भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग अनुमान हुआ पूरा
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने हाल ही में अपने बयान में बताया कि केरल में मानसून के आने की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे में आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर मानसून वहीं आ सकता है। जिसका मतलब था कि 29 से 30 मई के बीच मानसून अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता था। ऐसे में अब मौसम विभाग अनुमान पूरा हो गया।

अब पूरे भारत में छाएगा मानसून
आपको बता दें कि 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून वक्त से पहले दस्तक दे चुका था। चक्रवात के प्रभाव के चलते मानसून के आगे बढ़ने की संभावनी थी, जिसके बाद अब मानसून केरल आ गया है, ऐसे में अब कुछ दिनों में मानसून पूरे भारत में छा जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights