Tuesday, February 24, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: सीपत एनटीपीसी के राखड़ डेम से परेशान महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट...

बिलासपुर: सीपत एनटीपीसी के राखड़ डेम से परेशान महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव…दी आत्मदाह करने की चेतावनी…

बिलासपुर: सीपत एनटीपीसी के राखड डेम से परेशान सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं आज कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होने अपनी पीड़ा बताते हुए एनटीपीसी के खिलाफ घंटो गेट को घेरकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिला प्रशासन को हफ्ते भर का अल्टीमेटम देते हुए कहा की जल्द ही राखङ डेम बंद नहीं किया गया तो महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने ही आत्मदाह कर लेंगी।

मस्तुरी विधायक डॉ. कृष्मुर्ति बांधी ने भी महिलाओं के साथ एक सुर में कहा की अभी तो ये सिर्फ़ चेतावनी है, आगे लड़ाई और उग्र होगी। वही मंत्री टी एस सिंहदेव भी आज बिलासपुर में विभागीय समीक्षा बैठक लेने आए थें। महिलाओं की जानकारी मिलते ही वें बैठक से बाहर निकलकर ग्रामीण महिलाओं से मिले और उन्हे समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।

बतादें की बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी में 3- 3 राखड़ डेम है। जिसकी ऊंचाई ग्रामीण भू तल से लगभग 80 फीट ऊंची हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक़ प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी और आंधी तूफान की वजह से डेम का राखड उड़कर क़रीब 7 से 8 गांव के घरों तक उनके रसोई और खाने के जरिए शरीर में पहुंच कर उन्हे बीमार कर रहा है।

पिछले 15 वर्षो से राखड से परेशान होकर अब ग्रामीण महिलाओं ने आरपार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है और आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है की सप्ताह भर के अंदर समस्या का समाधान न हुआ तो वें महिलाएं कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह कर लेंगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights