Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़पूर्व कलेक्टर ओपी के खिलाफ FIR: कोयला चोरी की वीडियो पोस्ट करने...

पूर्व कलेक्टर ओपी के खिलाफ FIR: कोयला चोरी की वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज…

कोरबा। पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी के खिलाफ कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी की फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने का अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 18 मई को पूर्व आईएएस चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो वायरल किया गया था। इसे कथित तौर पर कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था। चौधरी पर आरोप है कि इस वीडियो के कारण कोरबा जिले के लोग प्रशासन के खिलाफ हो रहे थे और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी। इस वीडियो को फर्जी बताकर बाकी मोगरा क्षेत्र के मधुसूदन दास ने रिपोर्ट लिखाई है। इस मामले में पूर्व आईएएस चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights