Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बोरवेल में गिरा मासूम, CCTV के जरिए रखी जा रही नजर, बच्चे...

बोरवेल में गिरा मासूम, CCTV के जरिए रखी जा रही नजर, बच्चे को बचाने ओड़िसा से एनडीआरएफ की पंहुची टीम…

जांजगीर-चांपा। मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद में बुधवार की शाम करीब चार बजे 10 साल का बालक खेलते समय अपनी ही बाड़ी के बोर में गिर गया। उसे निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम देर रात तक जुटी हुई है। वहीं एनडीआरएफ ओडिशा की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है।

पीहरीद निवासी रामकुमार उर्फ लालाराम साहू का पुत्र राहुल साहू (10)मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को वह शाम चार बजे घर की बाड़ी में खेलने गया और बोर में गिर गया। घर के लोगाें ने जब उसकी खोजबीन की तो बोर से उसकी आवाज आई। तब पता चला कि वह बोर में गिर गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बोर के कुछ दूरी पर गड्ढा खोदने का काम किया गया। देर रात तक लगभग 20 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा जा चुका था और प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे थे। बालक के लगभग 60 से 65 फीट की गहराई में फंसे होने की बात बचाव टीम ने कही है। बोर की कुल गहराई 140 फीट है।

मौके पर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला, आइजी रतनलाल डांगी, एसपी विजय अग्रवाल सहित एसडीएम, एसडीओपी और अन्य अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन में जुटे रहे। बच्चे को पाइप के माध्यम से आक्सीजन दिया जा रहा है। वहीं मोबाइल कैमरा भेजकर भी उसकी जानकारी ली गई। आसपास बेरीकेड लगा दिया गया है। जेसीबी व चेन माउंटेन से खोदाई जारी थी। रात के लिए बिजली का प्रबंध भी किया गया।

सीएम ने भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्चाधिकारियों से रेस्क्यू के संबंध में जानकारी ली और हरसंभव प्रयास कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। प्रशासन व पुलिस ने बालक को सुरक्षित बाहर निकालने पूरी ताकत झोंक दी है।

बालक के लगभग 60 से 65 फीट की गहराई में फंसे होने की आशंका है। बोर के पास गड्ढा खोदने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights