Tuesday, February 24, 2026
Homeदेशराज्यसभा चुनाव 2022: महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे आए, भाजपा और कांग्रेस को...

राज्यसभा चुनाव 2022: महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे आए, भाजपा और कांग्रेस को मिली 4- 4 सीटें

चार राज्यों के 16 राज्यसभा सीटों के लिए हुई वोटिंग के बाद सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। राजस्थान में जहां कांग्रेस को तीन सीटें मिली तो वहीं भाजपा केवल एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई। कांग्रेस, बीजेपी को 2 राज्यों से 4-4 सीटें मिलीं हैं।

राज्यसभा की खाली हुई कुल 57 सीटों में से 41 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि शेष 16 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इन 16 सीटों में हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं।

राजस्थान में तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी जीती है। वासनिक को 42, तिवारी को 41, सुरजेवाला को 43 और तिवारी को 43 वोट मिले। राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 108 और भाजपा को 71 वोट हैं।

जबकि कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का हल्ला बोल रहा। पार्टी ने 4 सीटों में से 3 सीटों पर दर्ज की। 1 सीट कांग्रेस के पाले में गई। वहीं पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस का खाता भी नहीं खुल पाया। कर्नाटक में जीत हासिल करने वालों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी रहीं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights