Tuesday, February 24, 2026
Homeबिलासपुरभाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना, दिल्ली...

भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना, दिल्ली में CM पर हुई कार्रवाई को बताया सही…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज अल्प प्रवास पर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और आज दिल्ली में ईडी के विरोध के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हुई कार्रवाई को न्यायोचित बताया।

दरअसल नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और अध्यक्षा सोनिया गांधी को समन जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही है। दिल्ली में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली पहुंचे वह है जहां दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया है इस कार्रवाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सही करार दिया है।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी चेहरे के सवाल पर केंद्र पर जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और जिस तरह भाजपा का 15 साल का विकास रहा है और तीन साढे 3 सालों में कांग्रेस का विरोध आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएगा।

मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा विकास के चेहरे पर चुनाव में उतरेगी और इसमें 15 सालों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights